Thursday, 21 April 2016

गरीबी रेखा नहीं - अमीरी रेखा

गरीबी रेखा नहीं - अमीरी रेखा 


अमीरी रेखा अनिवार्य आवश्यकता

रोशन लाल अग्रवाल 



भौतिक विज्ञान की प्रगति के साथ साथ जब सारा काम मशीनों के द्वारा ही संपन्न होने लगेगा और मानवीय श्रम की भूमिका लगभग नगण्य हो जाएगी तो उसके आधार पर लोगों को रोजगार दिए जाने का तो प्रश्न ही नहीं उठता लेकिन जो उत्पादन होगा समाज में उसका वितरण किस प्रकार होगा?


दूसरा प्रश्न यह है कि जब मानवीय श्रम की भूमिका नगण्य हो जाएगी और रोजगार रहे ही नहीं जाएगा तो रोजगार करने वाले लोगों की आय का स्रोत क्या होगा और यदि आय का स्रोत नहीं होगा तो उनका जीवन कैसे चलेगा ?
तीसरी समस्या यह भी है की मशीनों द्वारा किए जानेवाले भारी उत्पादन का लाभ सब मशीनों के मालिकों को ही मिलता रहेगा तो भारी आय के कारण उनके पास निरंतर संपत्ति का संग्रह बढ़ता चला जाएगा तो वह उसका क्या उपयोग करेंगे और उन पर समाज किस प्रकार अंकुश रख पाएगा ?
वास्तव में देखा जाए तो ये सारे प्रश्न भविष्य के नहीं बल्कि वर्तमान के ही हैं और पूरा समाज निरंतर बढ़ रही आर्थिक असमानता के कारण ही अनित प्रकार की विसंगतियां विकृतियों विषमताओं विवादों मित्रों को virodhi और अनेक विनाशकारी स्थितियों का शिकार हो चुका है.
जैसे जैसे समय बीतता जाएगा यह समस्या उतनी ही अधिक जटिल होती जाएगी और उसी के साथ साथ लोगों के हितों या स्वार्थों में होने वाले टकराव के क*** सबका जीवन भयानक रुप से असुरक्षित होता जाएगा और लोगों में परस्पर विश्वास सद्भाव सहयोग आत्मीयता और प्रेम के संबंध कमजोर पड़ते जाएंगे.
यह गंभीर स्थिति बिल्कुल भी काल्पनिक नहीं है और कोई भी विचारवान व्यक्ति बहुत ही सहजता के साथ किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगा अच्छा होगा कि समय रहते सत्य को समझ घर उसे अविलंब मान लिया जाए.
हम इस बात को अच्छी तरह जानते और मानते भी हैं की एक सुखी जीवन में धन का होना नितांत और पहली आवश्यकता है लेकिन इस सीमित आवश्यकता के लिए बेशुमार धन का संग्रह विवेक हीनता के अतिरिक्त कुछ भी नहीं हो सकता.
धन का न्याय पूर्ण वितरण किए बिना समाज में धन का संतुलन स्थापित ही नहीं किया जा सकता और उसके बिना एक आदर्श समाज की स्थापना भी नहीं हो सकती हम जानते हैं कि धन की अधिकता और धन का अभाव दोनों ही अत्यंत विनाशकारी हैं.तो फिर हठधर्मिता क्यों ?
इसलिए हमें अपनी प्राचीन शुभ लाभ की अवधारणा का फिर से चिंतन करना चाहिए यदि मनुष्य में प्राकृतिक रुप से विद्यमान लोभ लालच पर विवेक का अंकुश नहीं हो तो वह लाभ अशुभ होगा और उससे किसी का भी कल्याण नहीं होगा.
अर्थव्यवस्था केवल धन का प्रबंध मात्र होती है उससे धन के स्वामित्व के अधिकार का निर्णय नहीं किया जा सकता सारे प्राकृतिक संसाधन ही वास्तविक धन है और इनके बिना किसी का जीवन बिल्कुल नहीं चल सकता.
प्राकृतिक संसाधनों के स्वामित्व का केवल न्याय के द्वारा ही शांतिपूर्ण समाधान किया जा सकता है ताकत छल कपट धोखाधड़ी चालाकी षड्यंत्र या इसी प्रकार के झूठे रास्ते से इसका स्थाई समाधान बिल्कुल नहीं किया जा सकता.
मूल प्रश्न यह भी है कि जब व्यक्ति की धन की आवश्यकताएं ही बहुत सीमित हैं तो अति धन संग्रह को समाज में मान्यता ही क्यों मिलनी चाहिए क्योंकि उसकी कोई आवश्यकता ही नहीं है।  
मूल प्रश्न यह भी है कि सारे प्राकृतिक संसाधन प्रकृति का वरदान है और इनके बिना किसी का भी जीवन नहीं चल सकता तो इन पर सब लोगों के समान मूलभूत अधिकार को स्वीकार नहीं किया जाना किसी भी दृष्टि से न्याय पूर्ण कैसे हो सकता है ?
यदि हम समाज में स्थाई शांति चाहते हैं तो फिर समानता के आधार पर सारे प्राकृतिक संसाधनों पर एक व्यक्ति का मूलभूत अर्थात जन्म सिद्ध स्वामित्व केवल ओसत सीमा तक संसाधनों पर ही संभव हो सकता है. धन संग्रह की न्याय पूर्ण सीमा ही तो अमीरी रेखा है.
इसलिए प्राकृतिक संसाधनों अर्थात धन पर शांतिपूर्ण स्वामित्व का निर्धारण करने के लिए अमीरी रेखा को स्वीकार करना समय की सबसे पहली आवश्यकता है ताकि प्रत्येक व्यक्ति को सुखपूर्वक जीने के लिए सारी अनुकूल स्थितियां प्रदान की जा सके।  
निरंकुश लोग लालच पर आधारित वर्तमान व्यवस्था समय के साथ-साथ और भी अधिक विनाशकारी होती जाएगी जिसका परिणाम गंभीर पर्यावरणीय असंतुलन के रूप में होगा जिससे संपूर्ण पृथ्वी ग्रह का अस्तित्व समाप्त हो सकता है। 
धन का न्यायपूर्ण वितरण करने का सबसे उत्तम उपाय यही है कि ओसत सीमा से अधिक संपत्ति पर व्यक्ति का स्वामित्व मांगने की बजाय उसे समाज का कर्जदार माना जाए और उससे ब्याज की दर से संपत्ति कर लिया जाए. इसे अधिक संपत्ति का किराया या भाटक भी माना जा सकता है। 
क्योंकि सारी प्राकृतिक संपदा पर मूल रूप से पूरे समाज का स्वामित्व होता है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का समान अधिकार है तो संपत्तिकर से होनेवाली इस आय पर भी सब लोगों का समान अधिकार ही होगा किसी भी व्यक्ति को उसके अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। 
इसलिए इस शुद्ध अतिरिक्त लाभ का लाभांश के रुप में समाज के सभी व्यक्तियों के बीच बिना किसी भेदभाव के समान वितरण किया जाना चाहिए ऐसा करके हम समाज में धन के सारे असंतुलन को अत्यंत ही वैज्ञानिक तरीके से संतुलित कर सकते हैं और सबके जीवन में खुशहाली भर सकते हैं। 
उस स्थिति में न तो किसी के पास भी धन का अभाव होगा और ना ही धन की इतनी अधिकता जो लोगों को विवेकहीन बना सके और दूसरों के साथ अन्याय करने के लिए प्रेरित या बाध्य कर सकें। 
इसलिए हम को स्वीकार करना चाहिए कि अब अमीरी रेखा का निर्माण मैं तो किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है और ना ही किसी दूसरे व्यक्ति को हराम में दिया जानेवाला कोई गलत अधिकार।